सिरमौर  रीवा । जिले के सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी के सक्रियता के चलते एवं थाना पुलिस टीम के प्रयास से एक शातिर मोटरसाइकिल चोर ओझा कोल पिता गणेश कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कोचरी थाना सिरमौर जिला रीवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अदद चोरी किए गए मोटरसाइकिल वाहन को बरामद किया गया।
जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी के पास से एक अदद एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP17MW1065 कीमती करीबन 50 हजार रूपये, एक अदद पल्सर 220 मोटरसाइकिल क्रमांक UP70HA3570 कीमती करीबन 1.5 लाख रूपये, एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक BR24AJ2439 कीमती करीबन 1.5 लाख रूपये, एक अदद राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक UP70HW7215 कीमती करीबन 1.5 लाख रूपये, एक अदद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक UP70HY0484 कीमती करीबन 01 लाख रूपये की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरमौर दीपक तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक प्यारेलाल वर्मा, आर.कैलाश सोलंकी, आर. वीपेंद्र कुशवाहा,आर. अजय चौहान, आर.राहुल चौहान,आर. रावेंद्र सिंह,आर. चेतन की सराहनीय भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading