इंदौर, 5 जुलाई। यात्रियों की सुरक्षा के साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जीआरपी इंदौर ने 80 वर्षीय लापता वृद्ध को खोजकर उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।जीआरपी थाना इंदौर की टीम को इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर में एक वृद्ध संदिग्ध अवस्था में मिले, जो स्टेशन परिसर में भीख मांगकर अपना जीवन-यापन कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजेन्द्र यादव (80) निवासी गोविंद नगर, थाना बाणगंगा, इंदौर बताया। वृद्ध की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को देखते हुए जीआरपी ने उन्हें संरक्षण में लेकर उनकी पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पता चला कि राजेन्द्र यादव की गुमशुदगी थाना बाणगंगा में दर्ज है। इसके बाद जीआरपी ने तत्काल उनके परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर उनकी पुत्री जीआरपी थाना इंदौर पहुंची, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वृद्ध को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।अपने पिता को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जीआरपी इंदौर और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जीआरपी के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुमशुदा दोनो बालको का 5 दिन बाद भी नही चला पता, थाना प्रभारी एवं परिजनों ने लोगो से सूचना देने की अपील Safe Click 2.0: जीआरपी इंदौर ने ऑटो चालकों, रेलवे कर्मचारियों और वेंडरों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक