जनेह । रीवा जिले के थाना जनेह अंतर्गत पनासी निवासी बालक निखिल कुमार मांझी पिता जितेंद्र कुमार मांझी उम्र लगभग 14 वर्ष और प्रशांत पाल पिता बुद्धराज पाल उम्र 09 वर्ष निवासी पनासी थाना जनेह जिला रीवा म.प्र.जो दिनांक 01/07/2026 को सुबह करीब 8:00 बजे दोनो बालक आर डी मेमोरियल स्कूल चंद्रपुर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन दोपहर 2 बजे तक दोनो बालक घर नही पहुचे। जिसे परिजनों द्वारा रिस्तेदारो,दोस्तो व अन्य जगहों में काफी पता तलाश किया, नही मिलने पर जनेह थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर थाना जनेह मे अप क्र. 152/26, 153/26 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम कर पता तलाश की जा रही है। लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी दोनो बालको का अभी तक कहीं पता नही चला।बालक निखिल का होलिया रंग सावला, बदन इकहरा, बदन में सफेद शर्ट, नीला पैन्ट पहने हुए है। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनो बालक 1 जुलाई को शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन में देखे गए है इसके बाद कहाँ गए किसी को पता नही है जिसकी तलाश जारी है। जिसके लिए जनेह थानां प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल एवं परिजनों ने लोगो से अपील किये है कि यदि किसी व्यक्ति को यह बालक दिखे या मिले तो थाना प्रभारी जनेह जिला रीवा मो. 9752342464, फरियादी रामबकस पाल मो. 6263163724, फरियादिया सुनीता केवट मो. 9755561956 एवंपुलिस कन्ट्रोल रूम रीवा मो. 7049122399 पर सूचना देने का कष्ट करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला आरक्षण बिल को जनगणना और परिसीमन से अलग करने की मांग, महिला संगठनों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा प्रस्ताव