इंदौर, 5 जुलाई। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “Safe Click 2.0” मध्यप्रदेश पुलिस साइबर जागरूकता अभियान-2026 के तहत शनिवार को 12वें दिवस शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इंदौर की सभी थाना एवं चौकियों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑटो चालकों, रेलवे कर्मचारियों और वेंडरों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।अभियान के दौरान जीआरपी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑटो चालकों से संवाद कर उन्हें डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट, क्यूआर कोड फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया और निवेश से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही सलाह दी गई कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और केवल स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान की पुष्टि न मानें, बल्कि बैंक खाते में राशि प्राप्त होने की जांच अवश्य करें।जीआरपी टीमों ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद कर्मचारियों और वेंडरों को भी साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की अपील की। साथ ही बताया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दें।अभियान के दौरान जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा ऑटो चालकों, वेंडरों और रेलवे कर्मचारियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ यात्रियों और अपने परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करें। प्रतिभागियों ने जीआरपी इंदौर की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे डिजिटल युग में बेहद उपयोगी बताया।जीआरपी इंदौर ने आमजन से अपील की है कि “सोच-समझकर क्लिक करें, सुरक्षित रहें” के संदेश को अपनाएं और किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन हमदर्द: जीआरपी इंदौर ने 80 वर्षीय लापता वृद्ध को परिजनों से मिलाया Safe Click 2.0: महिदपुर पुलिस ने 3,500 लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक