भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर स्वयं सड़क पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों का निरीक्षण कर यातायात की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने, सड़क किनारे हुए अतिक्रमण हटाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़े न करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे निरीक्षण और अभियान लगातार जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिग्विजय सिंह का बयान: ‘मेरे घर पर लगेगा बैनर, चंदा चोरों का प्रवेश निषेध’ 30 मिनट की बारिश बनी आफत, जैन नगर में जलभराव; नगर निगम के दावों की खुली पोल