बागपत, उत्तर प्रदेश। विपुल जैन। जनपद बागपत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पाली बागपत द्वारा आदिनाथ नगर डूंडाहैड़ा में आयोजित कैलाश गिरी जिनालय के शिलान्यास समारोह के अवसर पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा शिविर में डॉ रविन्द्र कुमार ने सर्दी, जुकाम, बुखार, शरीर दर्द तथा अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। इसके साथ ही शिविर में आने वाले लोगों का रक्तचाप- बीपी और रक्त शर्करा- शुगर की भी निशुल्क जांच की गई। डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य गंभीर बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पाली बागपत में आकर आवश्यक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और समुचित उपचार कराने की सलाह दी। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रूपा ने बताया कि शिविर के दौरान चिकित्सा टीम ने लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया। कैंप में नर्सिंग स्टाफ से इरशाद, जनरल डयूटी सहायक मधु आदि उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनपद बागपत के आदिनाथ नगर डूंडाहैड़ा में हुआ कैलाशगिरी जिनालय का शिलान्यास