इलाज के दौरान नोजल ड्रॉप आंखों में डालने का आरोप, जांच समिति गठितसागर। प्रदीप चौधरी। प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील से चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक पर इलाज के दौरान कथित लापरवाही बरतने का आरोप लगा है, जिससे 19 माह के मासूम की आंखों की रोशनी चली गई।जानकारी के अनुसार, बंडा निवासी 19 माह के विनय विश्वकर्मा को परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलती से बच्चे की आंखों में नोजल ड्रॉप डाल दिया। इसके अलावा आई ड्रॉप, पैरासिटामोल सिरप, इंजेक्शन सहित अन्य दवाइयां भी दी गईं।परिजनों का कहना है कि उपचार के बाद वे करीब तीन से चार घंटे तक अस्पताल में ही रुके रहे, लेकिन बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय लगातार बिगड़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे तत्काल एम्स भोपाल भेज दिया।एम्स भोपाल में जांच के दौरान सामने आया कि कथित गलत उपचार या चिकित्सकीय लापरवाही के कारण बच्चे की आंखों की रोशनी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। इससे मासूम के जीवन पर स्थायी प्रभाव पड़ा है।घटना के बाद परिजनों ने बंडा थाने में शिकायत आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि वे संबंधित डॉक्टर को पहचानते हैं, लेकिन उनका नाम नहीं जानते।वहीं, बंडा के बीएमओ योगेंद्र खटीक ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनेह पुलिस ने ग्राम पंचायत बरहा में साइबर जागरूकता अभियान, ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत लोगों को किया जागरूक अधूरी सड़क पर फूटा जनता का आक्रोश, क्षेत्रवासियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन