बेंगलुरु/तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका का अपहरण कर लिया। युवक ने महिला को जबरन कैब में बैठाकर ले जाने के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गई, लेकिन कुछ ही देर बाद कार में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें युवक जिंदा जल गया।यह घटना तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के जोगिहल्ली क्षेत्र के पास हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अंकोला का निवासी था और बेंगलुरु में रह रहा था। घटना में महिला और कैब चालक प्रवीण घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुमकुरु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, नागेंद्र और महिला पहले रिश्ते में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। महिला, जो बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है, ने कुछ समय पहले नागेंद्र का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था।पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र बुधवार सुबह जयनगर स्थित महिला के किराए के मकान पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने महिला को कथित तौर पर जबरन एक कैब में बैठा लिया और वहां से निकल गया। इस बीच महिला के परिजनों ने जयनगर पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान नागेंद्र ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर कहा कि वह पहले महिला की हत्या करेगा और फिर खुद भी जान दे देगा। पुलिस को संदेह है कि उसके पास पेट्रोल बम जैसी कोई सामग्री भी थी।जब कैब जोगिहल्ली के पास पहुंची, तब नागेंद्र ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चालक ने वाहन रोक दिया, जिसके बाद महिला किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रही। कुछ ही देर बाद कार में जोरदार विस्फोट हुआ और वाहन आग का गोला बन गया। नागेंद्र कार से बाहर नहीं निकल सका और आग में झुलसकर उसकी मौत हो गई।पुलिस ने घटनास्थल से विस्फोटक जैसी सामग्री बरामद होने की बात कही है। मामले में कल्लामबेला पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 डीएसपी-सीएसपी और एसडीओपी के तबादले फर्जी हिंदू पहचान बनाकर प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, युवती ने धर्म परिवर्तन और 5 लाख में बेचने की शिकायत दर्ज कराई