जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवती ने एक मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर फर्जी हिंदू पहचान बनाकर प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और पांच लाख रुपये में बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से अंकित नाम के एक युवक से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम नेक अली खान है और उसने हिंदू नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उससे संपर्क किया था।युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के मुताबिक, महाराष्ट्र के कल्याण में एक मौलवी की मदद से उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया।पीड़िता का आरोप है कि नेक अली खान और उसके पिता शौकत खान ने मिलकर उसे एक होटल में पांच लाख रुपये में बेच दिया। युवती का कहना है कि उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया और लगातार प्रताड़ित किया गया।युवती ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर 23 जून 2026 को जबलपुर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता घमापुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड का अपहरण, कैब में चाकू से हमला; धमाके में जिंदा जला युवक कुदरत का लाइट शो: पेरिस के एफिल टावर पर गिरी बिजली, आसमान में दिखा अद्भुत नजारा