इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में एक घोड़ी के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। नृसिंह बाजार चौराहे के पास एक कार्यक्रम के दौरान घोड़ी को डंडे से पीटकर जबरन नचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना 25 जून की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति घोड़ी को नचाने के लिए बार-बार डंडे से मारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घोड़ी प्रदर्शन नहीं कर रही थी, जिसके बाद उसे पीटकर नाचने के लिए मजबूर किया गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया।वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों ने नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत नीडीटेल फाउंडेशन के प्रियांश जैन ने पंढरीनाथ थाना पुलिस को शिकायत सौंपते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायत के साथ वायरल वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घोड़ी को भय और मारपीट के जरिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया गया, जो पशुओं के प्रति अमानवीय व्यवहार है। मामले में घोड़ी का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे सड़क पर नचाते हुए देखा जा सकता है।कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, जांच में पशु के साथ मारपीट और अनावश्यक पीड़ा पहुंचाने की पुष्टि होने पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाने के साक्ष्य मिलने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर देर रात एफआईआर दर्ज कर ली है और वायरल वीडियो की सत्यता सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर डिंडोरी जिला होगा सम्मानित एक्सपायरी शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, मुरैना के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित