इंदौर। थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से स्नेचिंग के पांच मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के उषा नगर, क्रांति कृपलानी नगर और इंद्रलोक कॉलोनी में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर महिलाओं से मोबाइल स्नेचिंग की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना अन्नपूर्णा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हित गोपाल यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 450 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने उषा नगर, क्रांति कृपलानी नगर और इंद्रलोक कॉलोनी क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग की तीन वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पिता गोपाल रावत निवासी विदुर नगर कॉलोनी और संयम पिता राजेश मोर निवासी बापू घनश्याम दास नगर, इंदौर शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हित गोपाल यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह चौहान, अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक हरिनारायण डोडियार, आरक्षक विश्वेन्द्र सिंह जाट, रिषिकेश रावत, राकेश विश्वकर्मा और भीकम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यायालय की अनुमति के बाद ऐतिहासिक कर्बला मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, मैदान में बढ़ी रौनक सुगम संगीत कार्यशाला में विद्यार्थी सीख रहे सुर, ताल और लय की बारीकियां