जवा रीवा। दिनाँक 26/06/2026 को आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त चाकघाट&बरौली में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम-बरौली ठाकुरान मे रमेश चर्मकार के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन, ममता देवी बर्मा के रिहायशी मकान से 300 किलोग्राम महुआ लाहन, फुलकली बर्मा के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन, सुरेश कुमार चर्मकार के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-लाही मे राजकली माझी के रिहायशी मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-बास मे मुनेश माझी के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन, संगीता माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन, मंजू देवी के रिहायशी मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम-छदहना मे गया प्रसाद पटेल के रिहायशी मकान से 37 पाव जीनियस व्हिस्की, ग्राम-चादी मे जुगूंथी माझी के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-कोनिया कला मे मीना माझी के रिहायशी मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम-बरा कला मे उर्मिला साकेत के रिहायशी मकान से 80 किलोग्राम महुआ लाहन, सबिता साकेत के रिहायशी मकान से 80 किलोग्राम महुआ लाहन,छोटे लाल साकेत के रिहायशी मकान से 80 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। कार्यवाही में कुल 14 प्रकरणों मे 37 पाव जीनियस व्हिस्की,1500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 25 लीटट हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 159300 रुपए है।. सहायक आबकारी आयुक्त रीवा द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन,निर्माण विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर,रमेश कुमार जाटव, आरक्षक-वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, संगीता द्विवेदी,अखिलेश शुक्ला,आशीष गुप्ता,अतुल बागरी,शुभम द्विवेदी,नगरसैनिक राजेंद्र मिश्रा,सरोज पाण्डेय,आरती साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तौसीफ मुल्तानी बने राजीव विकास केंद्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इंदौर शहर महासचिव 13 वर्षीय बालिका शोषण प्रकरण में नए खुलासे, अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.