इंदौर। आमिर खान। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मोहर्रम पर्व के जुलूसों में भी साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा लगातार नवाचार करते हुए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मोहर्रम पर्व के परचम एवं अखाड़ों के जुलूस के दौरान पुलिस टीमों ने लोगों के बीच पहुंचकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।अभियान के तहत एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने थाना खजराना पुलिस टीम के साथ खजराना क्षेत्र में तथा एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह ने थाना संयोगितागंज पुलिस टीम के साथ छावनी क्षेत्र में आयोजित मोहर्रम जुलूस में शामिल होकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से अवगत कराया गया और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने पोस्टर, बैनर और पेम्फलेट के माध्यम से लोगों को अज्ञात लिंक, फर्जी लोन एप, ऑनलाइन नौकरी के झांसे, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट और निवेश संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही बैंकिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की गई।इंदौर पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना को सत्यापित किए बिना आगे साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।इंदौर पुलिस का संदेश है— “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, SAFE CLICK अपनाएं और साइबर अपराध से बचें।” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त बरौली एवं चाकघाट में अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाही