आबकारी विभाग के ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध शराब विक्रेताओं दहशत

जवा, रीवा।  आबकारी टीम द्वारा वृत्त बरौली & चाकघाट में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम-सिगटीपूर्वां मे नाथूलाल चर्मकार के रिहायशी मकान से 43 पाव जीनियस व्हिस्की, 53 पाव देशी प्लेन मदिरा, ग्राम-माजन मे पुष्पेंद्र तिवारी के रिहायशी मकान से 11 पाव जीनियस व्हिस्की, ग्राम-लखवार मे अरुणा जायसवाल के रिहायशी मकान से उत्तर प्रदेश सरकार निर्मित दिलखुश का 43 पाव टेट्रा पैक, ग्राम-टगहा मे केदार नाथ प्रजापति के रिहायशी मकान से 80 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम-बरौली ठाकुरान मे राजकुमार माझी के रिहायशी मकान से 240 किलोग्राम महुआ लाहन, रत्ना माझी के रिहायशी मकान से 180 किलोग्राम महुआ लाहन, बंदना माझी के रिहायशी मकान से 400 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, नीलम देवी माझी के रिहायशी मकान से 500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-जवा बस्ती मे ममता माझी के रिहायशी मकान से 140 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये।

कार्यवाही में कुल 09 प्रकरणों मे 54 पाव जीनियस व्हिस्की,53 पाव देशी प्लेन मदिरा, उत्तर प्रदेश सरकार निर्मित दिलखुश का 43 पाव टेट्रा पैक,1540 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 25 लीटट हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 173265 रुपए  है।


 उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर,आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी,अखिलेश शुक्ला,आशीष गुप्ता,शुभम द्विवेदी,नगरसैनिक मनोज द्विवेदी,सरोज पाण्डेय,आरती साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading