अशोकनगर। जिले के ईसागढ़ रोड पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सड़क किनारे खड़ी एक आई-20 कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली लगने और चेहरे पर जलने के निशान मिले हैं, जबकि युवती का गला कटा हुआ पाया गया। पुलिस हत्या, आत्महत्या और साजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ईसागढ़ रोड पर लोगों ने संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक आई-20 कार देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर सभी हैरान रह गए। कार की ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा था, जबकि बगल की सीट पर युवती की खून से लथपथ लाश मिली।मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बुधवार दोपहर जिम जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।वहीं मृतक युवक की पहचान ऋतिक सोनी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक ऋतिक करीब 15 दिन पहले ही इंदौर से अशोकनगर लौटा था। मृतक के पिता राकेश सोनी ने बताया कि ऋतिक और मुस्कान दो से तीन वर्ष पूर्व इंदौर की एक कंपनी में साथ काम करते थे। पुलिस इस संबंध को भी जांच का अहम आधार मान रही है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं तथा कार को भी जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इस वारदात में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका है।परिजनों ने इस घटना को साजिश करार देते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोहर्रम के जुलूस में पहुंचा इंदौर पुलिस का ‘SAFE CLICK-2.0’ अभियान, साइबर अपराधों से बचाव का दिया संदेश कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब