इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में जमीन अधिग्रहण के आरोपों पर सियासत तेज, सीएम कार्यालय ने आरोपों को बताया भ्रामकभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर जमीन अधिग्रहण को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हुए सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है और इसे लेकर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सफाई में कहा गया है कि डॉ. मोहन यादव की कृषि भूमि में मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई वृद्धि नहीं हुई है। नवंबर 2023 और जून 2026 के बीच उनकी कृषि भूमि 17.967 एकड़ ही रही है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सीमा यादव की कृषि भूमि भी यथावत बनी हुई है।स्पष्टीकरण में यह भी कहा गया है कि परिवार द्वारा खरीदी गई अधिकांश जमीन मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने से पहले खरीदी गई थी। कार्यालय के अनुसार, परिवार की कंपनी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को मुख्यमंत्री पद से जोड़ना तथ्यात्मक रूप से गलत है। साथ ही, उज्जैन मास्टर प्लान-2035 की प्रक्रिया मुख्यमंत्री बनने से पहले शुरू हो चुकी थी, इसलिए किसी प्रकार के हितों के टकराव या पद के दुरुपयोग के आरोप बेबुनियाद हैं।दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो कई गंभीर तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।मामले को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और अधिक गर्मा सकता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोहागढ़ किले में 400 फीट गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, हत्या की आशंका ने बढ़ाए सवाल आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त बरौली एवं चाकघाट में अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाही
You must be logged in to post a comment.