पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर इस घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस इसे सुनियोजित हत्या की आशंका के तहत जांच रही है। मामले में मृतक की मंगेतर और उसके एक मित्र पर शक जताया जा रहा है।पुलिस जांच के दौरान केतन की मंगेतर के बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच शुरू की। जांच में कथित तौर पर यह बात सामने आई कि मंगेतर का किसी अन्य युवक के साथ संबंध था।पुलिस का दावा है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच एजेंसियों को संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से केतन को लोहागढ़ किले की करीब 350 फीट गहरी खाई में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, केतन अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ लोहागढ़ किला घूमने गया था। दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी और परिवारों में तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि केतन के परिवार ने जयपुर में भव्य शादी समारोह की योजना बनाई थी।शुरुआत में पुलिस को आशंका थी कि घाटी के पास फोटो खींचते समय संतुलन बिगड़ने से केतन की गिरकर मौत हुई है। हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के बाद मामले की दिशा बदल गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले में किसी अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवविवाहिता आत्महत्या मामले में पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज