भोपाल। प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं एमपी ई-सेवा मोबाइल एप संचालित किया जा रहा है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।शासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, एमपी ई-सेवा पोर्टल पर राजस्व, कृषि एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, नगरीय विकास, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन सहित कई विभागों की नागरिक-केंद्रित सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो जाती है।पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र, लाइसेंस, कर संबंधी सेवाएं, योजनाओं की पात्रता जांच, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग तथा डिजिटल प्रमाण-पत्र डाउनलोड जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। नागरिक अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं।एमपी ई-सेवा पोर्टल में सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) और इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बन गई है। ऑनलाइन भुगतान और दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन से समय एवं संसाधनों की बचत भी हो रही है।राज्य शासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे एमपी ई-सेवा पोर्टल अथवा एमपी ई-सेवा मोबाइल एप के माध्यम से सिटीजन लॉगिन कर स्वयं आवेदन करें और विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। शासन का मानना है कि डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रियाएं तेज होंगी तथा नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं प्राप्त होंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 1 जुलाई से ‘हमारे शिक्षक’ ऐप से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति