इंदौर। आमिर खान। मुकद्दस हज यात्रा पूरी कर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के हाजी सकुशल अपने वतन लौटने लगे हैं। हज यात्रियों के स्वागत और सुविधा के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और हज कमेटी द्वारा विशेष एवं पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं। हज कमेटी के प्रतिनिधि अनवर देहलवी ने बताया कि हाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। वर्ष 2008 से लगातार निस्वार्थ सेवा दे रहे खादिम भी हाजियों के इस्तकबाल के लिए पूरी तत्परता के साथ मौजूद रहे।रविवार को लगातार तीन फ्लाइटों के माध्यम से हाजियों की इंदौर वापसी हुई। पहली फ्लाइट सुबह करीब 6.05 बजे इंदौर पहुंची, जिसमें 143 हाजी सवार थे। इसके बाद सुबह 8.05 बजे दूसरी फ्लाइट से 124 हाजी लौटे, जबकि तीसरी फ्लाइट से 125 हाजियों की वतन वापसी हुई। इससे पहले दो हाजी इंदौर पहुंच चुके थे।इस प्रकार अब तक कुल 394 हाजी सुरक्षित और सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर परिजनों से मुलाकात के दौरान हाजियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। सफल एवं सुरक्षित हज यात्रा पूरी होने पर हाजियों ने खुदा का शुक्र अदा किया।एयरपोर्ट परिसर में अपनों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे। इस दौरान भावुक पल भी देखने को मिले, जब लंबे समय बाद परिजन एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश रियल मिल्क आइसक्रीम से बढ़ा साँची का दायरा, इंदौर की सफलता के बाद भोपाल और उज्जैन में भी पहुंची स्वाद की नई श्रृंखला