उज्जैन। रेलवे स्टेशन उज्जैन पर हुए चर्चित हत्याकांड में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल उज्जैन भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित हनुमान मंदिर के समीप पुरानी रंजिश के चलते दीपक परमार पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक राव उर्फ कबीर और राकेश पांचाल फरार हो गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी जीआरपी उज्जैन निरीक्षक अमित कुमार भावसार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने उज्जैन, नागदा, मक्सी और देवास के सीसीटीवी फुटेज का चेन सिस्टम के आधार पर बारीकी से विश्लेषण किया। इसके साथ ही फेस रिकग्निशन तकनीक और मुखबिर तंत्र की सहायता से मुख्य आरोपी दीपक राव उर्फ कबीर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर सह-आरोपी राकेश पांचाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खटकेदार चाकू भी बरामद कर लिया है।जीआरपी की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि आधुनिक तकनीक और सतर्क पुलिसिंग के सामने अपराधी अधिक समय तक कानून से बच नहीं सकते।इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित कुमार भावसार, उप निरीक्षक बी.एस. कुशवाह, सहायक उप निरीक्षक कालीचरण टंडन, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज राय, आरक्षक श्याम सुंदर चौबे, राहुल राजपूत, दिलीप लोधी, अनुप नारोलिया, निरंजन कुमार, करतार यादव एवं राजेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परीक्षा से पहले घड़ी की रफ्तार बनी चुनौती, खाकी बनी सहारा भरत तिवारी एनकाउंटर: फेसबुक लाइव से मुठभेड़ तक, मौत के बाद भी जारी है विवाद