इंदौर पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे खाकी का संवेदनशील चेहरा बताया है। इंदौर। प्रदीप चौधरी। नीट परीक्षा के दिन एक छात्रा के लिए समय सबसे बड़ी चुनौती बन गया था, लेकिन इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता ने उसकी चिंता को राहत में बदल दिया। यातायात के एडिशनल डीसीपी नरेश बाबू अन्नोटिया ने समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी का सामना कर रही छात्रा की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। रविवार को सरवटे बस स्टैंड स्थित यातायात सहायता केंद्र का निरीक्षण कर रहे एडिशनल डीसीपी अन्नोटिया के पास एक छात्रा अपने पिता के साथ पहुंची। दोनों ने बताया कि वे नीट परीक्षा के लिए आए हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो रही है और समय पर पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है।छात्रा की परेशानी को देखते हुए एडिशनल डीसीपी ने तत्काल अपने सरकारी वाहन की व्यवस्था कर छात्रा और उसके पिता को कृषि महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। पुलिस की त्वरित मदद से छात्रा समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकी और परीक्षा में शामिल हुई।समय पर मिली इस सहायता से छात्रा और उसके पिता ने इंदौर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर समाज के हर वर्ग की मदद के लिए भी तत्पर रहती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिकागो में योग दिवस पर बड़ौत के उदयभान सिंह ने बढ़ाया भारत का मान रेलवे स्टेशन हत्याकांड का खुलासा, जीआरपी ने दो फरार आरोपियों को दबोचा