सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों को सदन में लाएगी, बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी पारित होने की जताई उम्मीद भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों से जुड़े विधेयक और प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक भी इसी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। CM डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और सुशासन से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता का विधेयक सदन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा में आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में सकारात्मक चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। यूसीसी को लेकर सरकार की इस घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान इस विषय पर व्यापक बहस देखने को मिल सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिबह किया जाता जनतंत्र! जल संकट और सीवरेज व्यवस्था पर कंट्रोल रूम में मैराथन प्रस्तुतीकरण, कई अहम निर्णय