तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

जवा, रीवा । रीवा जिले के जवा थाना  पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसखा पाण्डेय पिता साहबलाल पाण्डेय उम्र 47 वर्ष निवासी पाण्डेय बरौली थाना जवा जिला रीवा, मुकेश पाण्डेय पिता रामसजीवन पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी गड़रिया थाना बिछिया जिला रीवा तथा अभय द्विवेदी पिता शिवलाल द्विवेदी उम्र 31 वर्ष निवासी चुरहट जिला सीधी को जवा थानां पुलिस सहित कई थानों के पुलिस द्वारा दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की होंडा कार क्रमांक MP09-WL-3464 जब्त की गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को फरियादी रामायण प्रसाद पाण्डेय ने थाना जवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका छोटा भाई रामसखा पाण्डेय पुराने विवाद के चलते अपने दो साथियों के साथ लाल रंग की होंडा कार से आया और जान से मारने की नीयत से देशी कट्टे से फायर कर दिया। फायर के दौरान गोली घर के गेट में लगी। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है रिपोर्ट पर जवा थाने में अप. क्र 142/26 धारा 109(1), 296 (बी), 351 (3), 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से 315 बोर के फायर किए गए खाली खोखे बरामद कर जब्त किए गए। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी लाल रंग की होंडा कार से अतरैला की ओर से रीवा भाग रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अतरैला-रीवा मार्ग पर घेराबंदी कर कई किलोमीटर दूर वाहन को रोक लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, इसके बाद उनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई।
गिरफ्तार तीनो आरोपियों को न्यायालय त्योंथर में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह कुम्हारे, थाना प्रभारी जवा उप. निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अतरैला उप निरीक्षक विजय सिंह, चौकी प्रभारी पटेहरा सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बागरी, महिला सहायक उप निरीक्षक रन्नू वर्मा, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक शरद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद चतुर्वेदी, आरक्षक आर.डी. पटेल, आरक्षक सूरज सिंह, आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी,आरक्षक वेदप्रकाश, आरक्षक के.पी. सिंह  सहित थाना जवा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading