डॉक्टर जेम्स पाल ।। इंदौर के 150 साल पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या सिर्फ एक क्राइम नहीं है। ये पूरे सिस्टम पर सवाल है। 1. जमानत देने वाली न्यायिक प्रक्रियाआरोपी चौकीदार मुकेश शर्मा पर पहले से 5 केस दर्ज थे। फिर भी उसे आसानी से जमानत मिल जाती रही। हत्या से 1 महीना पहले बुजुर्ग ट्रस्टी खुद पुलिस/प्रशासन से कह चुके थे – “साहब, ये मुझे मार डालेगा”। जब बार-बार क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला आरोपी खुला घूमे, तो बेल देने का मापदंड क्या है? क्या बुजुर्ग की जान की कीमत जमानत से कम थी?2. बेपरवाह पुलिस सिस्टमट्रस्टी ने पहले ही चेतावनी दी थी। आरोपी शराब पीकर मंदिर में हंगामा करता था, ये बात रिकॉर्ड में थी। फिर भी डर पैदा करने वाली कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न निगरानी, न सख्ती। नतीजा: आरोपी ने तड़के मंदिर से गुरुद्वारे तक पीछा करके 31 वार किए। सिस्टम अगर समय पर “fear making exercise” करता, तो शायद कैलाश मोदी आज जिंदा होते।3. खामोश चश्मदीदCCTV में 2 आंखों के गवाह दिख रहे हैं जो तमाशा देखते रहे। मदद के लिए नहीं भागे, शोर नहीं मचाया। कानून कहता है – जान बचाना नागरिक कर्तव्य है। खामोशी भी अपराध है। ऐसे “कायर चश्मदीद” अगर सजा से बचेंगे, तो कल कोई और कैलाश मोदी तड़प-तड़प कर मर जाएगा।मांग:1. जमानत के मापदंड कड़े हों। 5 केस वाला आरोपी पीड़ित के पास कैसे पहुंचे?2. पुलिस को पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन + डर पैदा करने वाली कार्रवाई करनी होगी।3. चश्मदीदों के लिए सख्त सजा का कानून बने ताकि खामोशी की कीमत लगे।ये सजा सिर्फ मुकेश शर्मा के लिए नहीं। ये “नजीर” बने कि सिस्टम की लापरवाही और समाज की खामोशी भी खून के बराबर है।अगला कैलाश मोदी कोई भी हो सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हत्या के प्रयास के मामले में जवा पुलिस को मिली सफलता, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस व हौंडा कार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार जिबह किया जाता जनतंत्र!