पुलिस मुख्यालय ने जिलों से मांगी विभागीय कार्रवाई, आपराधिक मामलों और दंड की जानकारीभोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ 11 निरीक्षक एवं समकक्ष अधिकारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी तलब की है। मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध लंबित या पूर्व में हुई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण, प्रभावशील दंड तथा सेवा अभिलेखों का पूरा ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस मुख्यालय के अनुसार संबंधित अधिकारियों की सेवा संबंधी जानकारी का संकलन किया जा रहा है। इसके तहत अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज किसी भी आपराधिक प्रकरण, विभागीय जांच, आरोप पत्र, दंड आदेश तथा न्यायालयीन मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों की सेवा अवधि के दौरान प्राप्त पुरस्कार, प्रशंसा पत्र, दंड, पदस्थापनाएं, प्रशिक्षण और अन्य महत्वपूर्ण सेवा विवरण भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएं। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों, इकाई प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाइयों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड का परीक्षण और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत अधिकारियों के सेवा अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की जाती है। इससे विभागीय रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और आवश्यक निर्णय लेने में सुविधा होती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार हत्या के प्रयास के मामले में जवा पुलिस को मिली सफलता, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस व हौंडा कार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार