मोबाइल नंबर 7388063896 से चोखवाड़ा पंचायत को आया फर्जी कॉलझाबुआ : राजेश सोनी-साइबर ठगों का नया हथकंडा सामने आया है। अब ये लोग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी CEO बनकर सरपंचों और ग्राम रोजगार सहायकों को फोन कर रहे हैं।क्या है पूरा मामला:ग्राम पंचायत चोखवाड़ा, जनपद मेघनगर के सरपंच और रोजगार सहायक को मोबाइल नंबर `7388063896` से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को “मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत झाबुआ” बताया और भ्रामक बातचीत कर जानकारी मांगने की कोशिश की।रखे सावधानी- अगर ऐसा कॉल आए तो तुरंत करें ये 3 काम1. .जानकारी न दें – कॉल काट दें, बात न बढ़ाएं 2. रिपोर्ट करें- अपने जनपद पंचायत, जिला पंचायत या नजदीकी थाने में तुरंत सूचना दें 3. साइबर हेल्पलाइन- 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें झाबुआ साइबर सेल हेल्पलाइन: 70491 40517प्रशासन का एक्शनमामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस जांच शुरू हो गई है। सभी पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि फर्जी कॉल मिलते ही तुरंत सूचना दें।पंचायत कर्मियों के लिए 3 गोल्डन नियम:1. पहचान पक्की -CEO या कोई अधिकारी आपसे फोन पर पैसा/डिटेल नहीं मांगेगा। शक हो तो ऑफिस में जाकर या लैंडलाइन पर कन्फर्म करें 2. OTP = धोखा: OTP बताना मतलब खाता खाली करना। कभी न बताएं 3. लालच नहीं: – योजना का लाभ/फंड रिलीज के नाम पर अगर कोई डिटेल मांगे तो 100% फर्जीवाड़ा हैइनका कहना है-मुख्य कार्यपालन अधिकारी झाबुआ जीतेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि मुझे मेघनगर सीईओ से इसकी जानकारी मिली थी, मेरे द्वारा स्पष्ट किया है गया है कि कोई भी शासकीय अधिकारी फोन पर बैंक खाता, OTP, पासवर्ड, PIN या कोई वित्तीय/व्यक्तिगत जानकारी कभी नहीं मांगता है। ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या निर्देश पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही कोई डिटेल शेयर करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झाबुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी सैयदा शमीमा नसरीन बनीं HAM महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष