“ऑपरेशन हेलो” से 12 लाख के 80 गुम मोबाइल लौटाए गुजरात-राजस्थान तक पहुंची साइबर टीम, Vivo V30 भी मिलाझाबुआ : राजेश सोनीमोबाइल गुम होना अब परेशानी नहीं बनेगा। झाबुआ पुलिस ने “ऑपरेशन हेलो” अभियान के तहत गुम हुए 80 मोबाइल फोन खोजकर उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।कैसे हुई बरामदगी:SP देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन और एडिशनल SP प्रतिपाल सिंह महोबिया व DSP कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिला साइबर टीम + सभी थाना पुलिस ने मिलकर ये मोबाइल ट्रेस किए। खास बात ये रही कि कई मोबाइल झाबुआ की सीमा पार कर गुजरात और राजस्थान तक पहुंच गए थे, वहां से भी पुलिस ने ढूंढ निकाले।कौन-कौन से फोन मिले:1. सबसे महंगा: Vivo V30 सीरीज़, कीमत ₹40,000 तक 2. सबसे सस्ता: ₹7,500 वाला फोन 3. कंपनी वाइज: Vivo – 35, OPPO – 18, Realme, Samsung, Tecno, OnePlus के भी कई फोनसभी मोबाइल CEIR पोर्टल और थानों में दी गई शिकायत के आधार पर ट्रेस कर असली मालिकों को सुपुर्द किए गए।आपका फोन गुम हो जाए तो क्या करें?झाबुआ पुलिस की अपील: 1. तुरंत CEIR Portal `ceir.gov.in` पर जाकर शिकायत दर्ज करें 2. नजदीकी थाना/साइबर सेल में आवेदन दें – झाबुआ साइबर हेल्पलाइन: 70491 40517 3. तुरंत 1930 पर कॉल करें या `cybercrime.gov.in` पर रिपोर्ट करेंसाइबर ठगी से बचें – पुलिस की 8 जरूरी सलाह:1. पार्ट टाइम जॉब/टास्क का झांसा: टेलीग्राम पर टास्क के नाम से ठगी चल रही है, लालच न करें 2. WhatsApp APK फाइल: ग्रुप में आई APK फाइल डाउनलोड न करें। ये मोबाइल हैक कर बैंक खाता खाली कर देती है। Auto Download बंद रखें 3. डिजिटल अरेस्ट: वीडियो कॉल पर पुलिस/CBI बनकर डराने वाले स्कैम से सावधान। कोई एजेंसी वीडियो कॉल पर पैसा नहीं मांगती 4. AI Voice Scam: बेटा/रिश्तेदार बनकर AI से आवाज निकालकर इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। पहले कॉल बैक करके पहचान पक्की करें 5. बच्चे का बहाना: “आपका बेटा पुलिस हिरासत में है” कहकर ठगी हो रही है। पहले बच्चे से सीधे बात करें 6. बैंक डिटेल न दें: OTP, CVV, PIN, पासवर्ड कोई न मांगे। बैंक कभी फोन पर डिटेल नहीं मांगता 7. अनजान ऐप को परमिशन न दें: गैलरी, कॉन्टैक्ट, SMS, लोकेशन की परमिशन सोच-समझकर दें 8. सेक्सटॉर्शन: FB/WhatsApp पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। अनजान वीडियो कॉल न उठाए Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलेक्टर की मानवता: डॉक्टर की कुर्सी संभाल मरीजों का किया चेकअप अलर्ट: झाबुआ में “नकली CEO” का कॉल घोटाला सक्रियजिला पंचायत CEO बनकर सरपंच-रोजगार सहायक से मांग रहे बैंक डिटेल