PIT NDPS अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई, कमिश्नर न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया आरोपी उज्जैन। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उज्जैन पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी के विरुद्ध PIT NDPS अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी पिता अब्दुल साबरी (19), निवासी राजरायल कॉलोनी, चिमनगंज, जिला उज्जैन के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर प्रकरण सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में पारित आदेश के अनुपालन में माननीय कमिश्नर न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, अवैध परिवहन और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध नेटवर्क को कमजोर करना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है। उज्जैन पुलिस की अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कृष्णाबाग कॉलोनी की पूरी कहानी: इंदौर में आबकारी विभाग की दो बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर की बाइक से शराब परिवहन पकड़ा; मकान से 144 बल्क लीटर मदिरा जब्त