इंदौर, 12 जून। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की संरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध जीआरपी इंदौर ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और ईमानदारी का परिचय दिया है। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से ट्रेन में छूटा एक कीमती एप्पल आईपैड खोजकर उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी डॉ. सुनील ट्रेन संख्या 20958 नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस के कोच बी-5 में बर्थ क्रमांक 51 पर यात्रा कर रहे थे। इंदौर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एप्पल कंपनी का आईपैड, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए है, ट्रेन में ही छूट गया है। इसके बाद उन्होंने तत्काल जीआरपी थाना इंदौर में इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही जीआरपी इंदौर की टीम सक्रिय हुई और संबंधित कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ से आईपैड सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवेदक को सूचना देकर थाने बुलाया गया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आईपैड उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।अपना बहुमूल्य सामान वापस पाकर डॉ. सुनील ने जीआरपी इंदौर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में जीआरपी थाना इंदौर के प्रधान आरक्षक राजीव त्रिपाठी एवं आरक्षक आकाश यादव की विशेष भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने की चुनौती खारिज वैदिक मंत्रों के साथ की गई वक्फ बोर्ड की प्रतीकात्मक अंत्येष्टि, भगवा पार्टी ने निकाली अंतिम यात्रा