भोपाल। प्रदीप चौधरी । वक्फ बोर्ड को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच राजधानी भोपाल में शुक्रवार को भगवा पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड के विरोध में बोर्ड ऑफिस चौराहे से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसकी प्रतीकात्मक अंत्येष्टि की। शिवकांत शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भगवा पार्टी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया और प्रतीकात्मक अर्थी को लेकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं।भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत सनातन परंपराओं वाला देश है और यहां शासन तथा कानून संविधान के अनुरूप चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों और कुछ राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते वक्फ बोर्ड को संरक्षण दिया, जिसके कारण कई विवाद उत्पन्न हुए।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वक्फ बोर्ड और उसकी संपत्तियों को लेकर समय-समय पर विभिन्न राज्यों में विवाद सामने आते रहे हैं। हाल के महीनों में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और स्वामित्व से जुड़े मामलों ने भी राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया है।विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस आयोजन के बाद वक्फ बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर की तत्परता रंग लाई, ट्रेन में छूटा ₹30 हजार का एप्पल आईपैड यात्री को सुरक्षित लौटाया Congress Protest: उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, राष्ट्रपति भवन मार्च रोका