भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हार के डर से अपने प्रत्याशी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को सुनियोजित तरीके से छिपाने का प्रयास किया, लेकिन अब पूरी सच्चाई जनता के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के कई नेता दावेदार थे। टिकट नहीं मिलने से पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हुआ और उन्हीं नेताओं ने संबंधित तथ्यों को सार्वजनिक कर दिया। इससे कांग्रेस की आंतरिक कलह और कार्यशैली उजागर हो गई है।डॉ. यादव ने कांग्रेस पर केवल सत्ता प्राप्ति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने स्वार्थों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक समाज को बांटने का काम किया और “गरीबी हटाओ” का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटी। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास और जनकल्याण की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश-दुनिया से श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं और सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी जनकल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए पूरी तरह देश सेवा को समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में करोड़ों लोगों को आवास, मुफ्त राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सुरक्षा और विकास दोनों मजबूत हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में एनडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है और भाजपा सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प. बंगाल : बुलडोजर विकास और असमानता का स्थापत्य राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर जताई चिंता