भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत 118 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 1000 रुपये से अधिक हो गई है। ऐसे में आम जनता पर महंगाई का लगातार बोझ बढ़ रहा है। पटवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि जनता को वादा किए गए “अच्छे दिनों” के बजाय महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते घरेलू खर्चों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में राहत देने की मांग करते हुए कहा कि आम लोगों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस का ‘सीक्रेट मिडनाइट’ ऑपरेशन, 7 स्थानों पर स्टिंग कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा, उपभोक्ताओं पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ