इंदौर। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंदौर पुलिस द्वारा मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राऊ थाना पुलिस ने “ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट” के तहत सात संवेदनशील स्थानों पर स्टिंग ऑपरेशन चलाकर देर रात तक निगरानी की।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राऊ थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों सहित एक विशेष टीम गठित की।अभियान के तहत मन मंदिर, मंत्री मोटर्स चौराहा, एडीसीटी के पास, पुलक सिटी, आराध्य धाम, बालाजी चौराहा, एबिवेट कैफे एवं चाय सुट्टा बार सहित सात प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया। यहां महिला पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में देर रात तक तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों और मनचलों पर नजर रखी गई।पुलिस के अनुसार ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।इंदौर पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर की महिलाएं और युवतियां स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की मेगा कॉम्बिंग गश्त, 1348 बदमाश चेक; 652 पर कार्रवाई पेट्रोल 118 रुपये और गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार, यही हैं ‘अच्छे दिन’ : जीतू पटवारी