पत्नी को फंसाने के लिए रचा गया षड्यंत्र, माता-पिता समेत पांच आरोपी गिरफ्तारइंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी पर लगाए गए आरोप झूठे थे और हत्या उसके ही भाई ने की थी। इतना ही नहीं, परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मृतक की पत्नी को झूठे मामले में फंसाने तथा साक्ष्य मिटाने की साजिश भी रची थी।पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को सूर्यदेव नगर स्थित नाथ मोहल्ला में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। गंभीर रूप से घायल हरीश शितोले को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मृतक की मां पुष्पा और कुछ महिलाओं ने थाने पहुंचकर हरीश की पत्नी शीतल पर चाकू मारने का आरोप लगाया था। हालांकि जांच में पता चला कि घटना के समय शीतल थाना परिसर में मौजूद थी। इसके बाद परिजनों ने बयान बदलते हुए हरीश द्वारा खुद को चाकू मारने की बात कही। विरोधाभासी बयानों के चलते पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि शीतल के चरित्र को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान मृतक के भाई प्रद्युम्न और पिता नरेंद्र ने शीतल को घर से बाहर निकाल दिया। शीतल ने इसकी जानकारी अपने पति हरीश को दी। घर पहुंचने पर हरीश ने पत्नी के साथ हुए व्यवहार का विरोध किया, जिससे उसका भाई और पिता से विवाद हो गया।विवाद के दौरान प्रद्युम्न ने चाकू से हरीश की जांघ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी उसे एमवाय अस्पताल ले गए और चिकित्सकों को बताया कि वह पहली मंजिल से गिरकर घायल हुआ है। इलाज के दौरान अधिक रक्तस्राव होने से हरीश की मौत हो गई।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी परिवार ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। आरोपी पूजा ने घटनास्थल पर फैले खून को साफ किया और वारदात में प्रयुक्त चाकू छिपा दिया। साथ ही मृतक की पत्नी को झूठे मामले में फंसाने के लिए पुलिस को अलग-अलग और भ्रामक बयान दिए गए।वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रद्युम्न शितोले, दीक्षा चावड़ा, पूजा शितोले, पुष्पा शितोले और नरेंद्र शितोले शामिल हैं।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अब अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, FSSAI ने जारी की सख्त चेतावनी