कमजोर मांग और बढ़ती परिचालन लागत के चलते लिया फैसला, सितंबर तक बंद रहेंगी उड़ानेंनई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो ने कमजोर मांग और बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए छह अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। कंपनी के अनुसार यह फैसला जुलाई से सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।इंडिगो ने बताया कि मलेशिया के लांगकावी, थाईलैंड के क्राबी और वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ानें 1 जुलाई से बंद कर दी जाएंगी। वहीं हांगकांग, चीन के शंघाई और कंबोडिया के सिएम रीप के लिए सेवाएं 3 जुलाई से स्थगित की जाएंगी। इन सभी रूट्स पर उड़ानों का संचालन 30 सितंबर तक बंद रहेगा।कंपनी के मुताबिक, ये सभी गंतव्य भारतीय पर्यटकों और व्यापारिक यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि मौजूदा समय में इन मार्गों पर मांग में कमी और बढ़ती परिचालन लागत के कारण उड़ानों का संचालन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है।इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि इन रूट्स के लिए टिकट बुकिंग 1 अक्टूबर से दोबारा शुरू की जाएगी। यदि बाजार में मांग में सुधार होता है तो सेवाओं को निर्धारित समय से पहले भी बहाल किया जा सकता है। एयरलाइंस ने इस कदम को अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में सीमित और अस्थायी बदलाव बताया है।कंपनी का कहना है कि यात्रा के लिहाज से मौजूदा तिमाही अपेक्षाकृत कमजोर रहती है और परिचालन लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद इंडिगो हर सप्ताह 1,800 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रखेगी और उसके अधिकांश विदेशी रूट्स पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।इंडिगो ने कहा है कि वह भविष्य के निर्णय बाजार की स्थिति, बढ़ती लागत और विभिन्न एयरस्पेस प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर लेगी। प्रभावित यात्रियों को पहले से सूचना दी जाएगी तथा उन्हें रिफंड या वैकल्पिक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही इंडिगो ने 31 अगस्त से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए अपनी उड़ानें बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसके पीछे ईरान क्षेत्र में जारी तनाव, अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस प्रतिबंधों और बढ़ती परिचालन लागत को जिम्मेदार बताया था। इंडिगो के अनुसार इन परिस्थितियों के कारण लंबी दूरी की उड़ानों की लागत में काफी वृद्धि हुई है, जिससे कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स का संचालन व्यावसायिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश बरसात में बढ़ता है सर्पदंश का खतरा, सोशल मीडिया के दावों से रहें सावधान