भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।जारी आदेश के अनुसार अनु बेनिवाल को ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर पदस्थ किया गया है। वहीं ओमप्रकाश को एसडीओपी लांजी (बालाघाट) से इंदौर नगरीय पुलिस में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 बनाया गया है।इसी प्रकार करणदीप को एसडीओपी बैहर (बालाघाट) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, आयुष जाखड़ को एसडीओपी करैरा (शिवपुरी) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर तथा गौरव पाण्डेय को सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना पदस्थ किया गया है।इसके अलावा मिनी शुक्ला को एसडीओपी नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से भोपाल नगरीय पुलिस में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2, राज कृष्णा को एसडीओपी सबलगढ़ (मुरैना) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू (इंदौर ग्रामीण) तथा सुजावल जग्गा को नगर पुलिस अधीक्षक धार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नियुक्त किया गया है।गृह विभाग के अपर सचिव आशीष द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रमुख तबादलेअनु बेनिवाल : ग्वालियर → जबलपुरओमप्रकाश : लांजी (बालाघाट) → एडीसीपी जोन-3, इंदौरकरणदीप : बैहर (बालाघाट) → एएसपी उज्जैनआयुष जाखड़ : करैरा (शिवपुरी) → एएसपी जबलपुरगौरव पाण्डेय : सिंगरौली → एएसपी सतनामिनी शुक्ला : नरसिंहगढ़ (राजगढ़) → एडीसीपी जोन-2, भोपालराज कृष्णा : सबलगढ़ (मुरैना) → एएसपी महू (इंदौर ग्रामीण)सुजावल जग्गा : सीएसपी धार → एएसपी ग्वालियर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोलकाता के मेयर पद से फिरहाद हकीम का इस्तीफा, ममता बनर्जी का जताया आभार इंडिगो ने थाईलैंड समेत 6 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर लगाई अस्थायी रोक