बड़नगर (उज्जैन)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लेकर विक्रय करने आए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 165 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहंदी रंग की टी-शर्ट और जींस पहने एक संदिग्ध व्यक्ति पीथाखेड़ी हनुमान मंदिर के सामने रतलाम रोड पर खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनंत मलिक (23 वर्ष) निवासी डंगरपाड़ा, थाना फिरिंग्या, जिला कंधमाल (उड़ीसा) बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 5 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर बड़नगर क्षेत्र में बेचने आया था। उसके खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी उड़ीसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी से मिली सूचना के आधार पर की गई है। आरोपी से गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सुरेन्द्र सिंह गरवाल, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठौर, महेश मौर्य, नारायण सरा, अजय चौहान, स्वरूप हिरवे, मनोज बैरागी, गोवर्धन डाबी तथा अमरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS समेत 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले कपास किसानों की बर्बादी : किसकी उंगलियां घी में?!