भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रदेशवासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिले ये दोनों सम्मान मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ई-नगर पालिका परियोजना को साइबर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया है। वहीं त्रिनेत्र परियोजना के अंतर्गत सहित महाकाल-रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र में स्थापित एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली को रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इन परियोजनाओं में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजुराहो के ओबेरॉय होटल पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल सील “मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला” अभियान के तहत 87 आदतन अपराधियों ने लिया अपराध छोड़ने का संकल्प