इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण और समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नवाचारपूर्ण पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में थाना हीरानगर परिसर में थाना बाणगंगा एवं हीरानगर क्षेत्र के गुंडे, निगरानीशुदा और आदतन अपराधियों की विशेष पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन एवं अतिरिक्त डीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा ने थाना प्रभारियों, बीट अधिकारियों तथा उपस्थित अपराध प्रवृत्ति के लोगों को अपराध के दुष्परिणामों और उससे होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाइश दी।पाठशाला के दौरान कई आदतन अपराधियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्हें सामाजिक उपेक्षा, पारिवारिक तनाव और अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके अनुभवों से उपस्थित लोगों को अपराध से दूर रहने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिली।अधिकारियों ने कहा कि वास्तविक सुधार केवल स्वयं अपराध छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को भी अपराध की राह पर जाने से रोकना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला” अभियान के तहत संकल्प लिया कि वे स्वयं अपराध से दूर रहेंगे, अपने क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा नहीं देंगे और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे।साथ ही उन्हें अपने-अपने बीट अधिकारियों के संपर्क में रहकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बीट प्रभारियों को भी “मेरी बीट सबसे ठीक” की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए अपने क्षेत्रों को अपराधमुक्त एवं अनुकरणीय बनाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में कुल 87 आदतन अपराधियों को शामिल किया गया। सभी के डॉजियर भरवाए गए तथा रेड और येलो नोटिसों की तामील कराकर भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश को ई-गवर्नेंस में दो राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को पड़ोसियों ने बचाया
You must be logged in to post a comment.