इंदौर। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तुकोगंज पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फरार नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। इससे पहले इसी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर 12 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए जा चुके थे। मामले में एक नाबालिग आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश जारी थी।इसी दौरान थाना तुकोगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी के प्रकरण में फरार नाबालिग आरोपी कंचन बाग आम रोड, साउथ तुकोगंज क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने तुकोगंज सहित परदेशीपुरा, एमआईजी, आजाद नगर और सांवेर थाना क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूने स्थानों और पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों के लॉक तोड़कर डायरेक्ट वायर कनेक्शन के जरिए उन्हें चुराता था। आरोपी की निशानदेही पर जंजीर वाला चौराहा स्थित स्कूल ग्राउंड से छह चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, हीरो होंडा स्प्लेंडर, एक्सेस स्कूटर, पल्सर मोटरसाइकिल और हीरो होंडा डीलक्स शामिल हैं। पुलिस अब वाहनों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने में जुटी हुई है।पुलिस ने नाबालिग आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र चौहान, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह चौहान, सीआई सेल के प्रधान आरक्षक देवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक राजीव यादव एवं आरक्षक राहुल जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वाहन हड़पकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार टीएमसी में बगावत गहराई, ममता बनर्जी ने भंग कीं सभी समितियां; 58 विधायकों के समर्थन का दावा