इंदौर। राऊ पुलिस ने लोगों से धोखे से वाहन लेकर उन्हें हड़पने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत के चार चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में थाना राऊ पुलिस ने मामले का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी युवराज और उसके साथियों ने उसकी कार को टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसाय में लगाने का झांसा देकर किराए पर लिया था। बाद में आरोपियों ने विश्वासघात करते हुए वाहन को किसी अन्य व्यक्ति को मोटी रकम लेकर सौंप दिया। शिकायत के आधार पर थाना राऊ में अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों से इसी प्रकार धोखे से वाहन लेकर हड़पने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मारुति बलेनो, एक मारुति स्विफ्ट और एक मारुति अर्टिगा कार बरामद की है। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों में युवराज निवासी सुंदरबन कॉलोनी, धार, उत्तम सिंह निवासी सोनकच्छ जिला देवास तथा यशराज निवासी ओमेक्स हिल्स कॉलोनी, राऊ शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक महेश सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, आरक्षक देवेंद्र अम्ब, आरक्षक नारायण यदुवंशी तथा साइबर सेल की टीम के आरक्षक प्रशांत मण्डलोई, अमित खत्री एवं महिला आरक्षक आरती राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन किराए पर देने अथवा किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति का पूर्ण सत्यापन अवश्य करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चंदन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार तुकोगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, फरार नाबालिग सहित 6 चोरी के वाहन बरामद