इंदौर। शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 18.59 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 3.81 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नजर रख रही थी।थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सिंहासा वाइन शॉप के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पानी की टंकी के पास पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अभिषेक सोलंकी (25) निवासी सिरपुर और अशरफ उर्फ बंटी (30) निवासी ग्रीन पार्क, इंदौर के रूप में बताई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मंदसौर और रतलाम से कम कीमत पर एमडी ड्रग्स खरीदकर इंदौर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अधिक कीमत पर बेचते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.81 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स तथा 2 लाख रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों के खिलाफ थाना चंदन नगर में अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब आरोपियों से ड्रग्स सप्लायर, तस्करी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डॉ. मोहन यादव ने काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार, ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने वाहन हड़पकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार