15 लाख की सुपारी देकर करवाई गई थी हत्या, अब तक सात आरोपी पुलिस गिरफ्त मेंइंदौर। आमिर खान। राऊ थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित नवीन पाटीदार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की साजिश में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पुरानी रंजिश के चलते नवीन पाटीदार की हत्या की योजना बनाई गई थी और वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों को 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व राऊ थाना क्षेत्र में नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद एवं रंजिश चली आ रही थी। इसी दुश्मनी के चलते नवीन पाटीदार को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। हत्या की योजना बनाकर शूटरों को 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।मामले में पुलिस ने हाल ही में राहुल मराठा, शुभम और राजू को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परीक्षा के दबाव ने छीना एक और सपना, डॉक्टर बनने की चाह रखने वाली छात्रा ने दी जान बेलगवा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन RCC नाली गुणवत्ताविहीन,सम्बंधित अधिकारी नही दे रहे ध्यान