एक तरफ सटरिंग कर,एक से डेढ़ फिट में सरिया बांधकर किया जा रहा निर्माण।

पूर्व में भी घटिया नाली और पीसीसी का किया गया था निर्माण, नही हुई जांच व कार्यवाही।

जवा,रीवा । जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगवा से एक बार पुनः घटिया नाली का निर्माण एवं भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है पूर्व में भी सरपंच सचिव और उपयंत्री के मिलीभगत से मुख्य मार्ग सड़क से इटाव गांव की ओर जाने वाले मार्ग में नाली का निर्माण कार्य कराया गया था लेकिन कुछ ही दिनों में नाली और ढक्कन टूट गए थे जिसकी शिकायत जवा जनपद द्वारा कोई जांच व कार्यवाही नही की गई थी।
बल्कि जवा जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार पर संरक्षण देने का आरोप लगा था।

एक बार पुनः बेलगवा सरपंच श्रीमती ममता पति बलराम प्रजापति द्वारा मुख्य मार्ग से मंगलू पैलेश होते हुए गजाधर सिंह के घर तक नाली का आरसीसी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे अमानक मटेरियल इस्तेमाल करने का आरोप है।

आरसीसी नाली निर्माण में जेसीबी मशीन से नाली खुदवा कर 1 से डेढ़ दो सूत की सरिया 1 से डेढ़ फिट की दूरी में बांधकर बेश पर एक इंच का लेप लगाकर तथा RCC में एक साइड सटरिंग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका कोई मापदंड नही है कि बेश में कितनी ऊँचाई लेना है आरसीसी नाली की कितनी ऊँचाई है कितनी मोटाई है। जो निर्माण कार्य हो रहा है लोकल नदी के मिट्टी वाले बालू, सफेद गिट्टी व कुछ घटिया काली गिट्टी का प्रयोग कर किया जा रहा है।
इस संबंध में सरपंच पति का कहना है कि हम ऊपर तक कमीशन देते है तो डर काहे का, हमेशा की तरह दिखावटी जांच होगी, कुछ दिनों के लिए टीएस नही होगा, बाद में सब पैसे निकल जाएंगे।

जो कि सत्य बात है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में इसी तरह से जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ और उपयंत्री के मिलीभगत भ्रष्टाचार किया जाता है। और कुछ ही दिनों में निर्माण किये गए कार्यो की पोल खुल जाती है लेकिन किसी सरपंच सचिव और टीएस करने वाले पर कोई जांच व कार्यवाही नही होती है।

सवाल यही की लगातार भ्रस्टाचार करने के बाबजूद बेलगवा सरपंच,सचिव पर कार्यवाही क्यो नही?

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading