श्रद्धांजलि-
जिसने सुना स्तब्ध रह गया,
शिक्षक से खंड स्रोत समन्वयक बने जयेंद्र प्रसाद राठौर जी का आकस्मिक निधन’
सैकड़ों छात्रों के गुरु, सहकर्मियों के मित्र… सहज स्वभाव वाले राठौर साहब के जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर-

झाबुआ : राजेश सोनी

सरल ,सहज व्यक्तित्व के धनी, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व खंड स्रोत समन्वयक बामनिया निवासी श्री जयेंद्र प्रसाद राठौर जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया ।  आंखें नम और जुबां पर बस एक ही शब्द -विश्वास नहीं हो रहा।


शिक्षा को समर्पित जीवन 
बल्लू सर के नाम से जाने वाले श्री राठौर जी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। कक्षा में खड़े होते ही उनका व्यक्तित्व बदल जाता था। अनुशासन के साथ पढ़ाने वाले, पर दिल के बेहद कोमल। सैकड़ों छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी हैं – सबकी सफलता की नींव में कहीं न कहीं राठौर सर का आशीर्वाद छिपा है।


शिक्षक की भूमिका से निवृत्त होने के बाद भी उन्होंने शिक्षा से नाता नहीं तोड़ा। खंड स्रोत समन्वयक के पद पर रहते हुए उन्होंने दर्जनों स्कूलों, सैकड़ों शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना, शिक्षकों की समस्याएं सुनना – ये सब वे इतनी सहजता से करते थे कि काम का बोझ कभी महसूस ही नहीं हुआ।

सरलता ही उनका आभूषण

पद चाहे जो भी रहा, पर राठौर जी का स्वभाव कभी नहीं बदला। न कोई दिखावा, न पद का घमंड। मिलते थे तो ऐसे जैसे अपने बड़े भाई से मिल रहे हों। आओ , बैठो कहकर हाल-चाल पूछना उनकी आदत थी। हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार। विवादों से दूर, सबको साथ लेकर चलने वाले।
यही कारण है कि उनका जाना सिर्फ एक परिवार का नुकसान नहीं है। ये पूरे बामनिया की क्षति है। जो भी उनसे एक बार मिला, वो उनकी सरलता का कायल हो गया।

शोक की लहर’ 
श्री राठौर सर के निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, सामाजिक संस्थाओं और आमजन में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में बडी संख्या में सभी वर्गो के लोगों ने सम्मिलित होकर श्रद्वांजलि अर्पित की ।


मुक्तिधाम पर षोकसभा का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी श्री विमल मुथा ने किया । सेवा निवृत शिक्षक लोकेन्द्रसिंह राठौर, जिला पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजेश सोनी,  उपसरपंच ब्रजभूषण सिंह परिहार,शिक्षक कैलाश चन्द्र वसुनिया,व्यवसायी रामेश्वर गर्ग , शिक्षक प्रतापसिंह सिसौदिया ,पं.भगवतीप्रसाद शर्मा  आदि ने श्री राठौर जी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की ।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading