भोपाल। प्रदीप चौधरी। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश में UCC लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने भी राज्य में UCC के अध्ययन और सुझावों के लिए समिति का गठन किया है।रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि और सामाजिक संतुलन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक से अधिक विवाह और अत्यधिक जनसंख्या वृद्धि जैसी व्यवस्थाओं पर रोक लगनी चाहिए।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के परिवार नियोजन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को भी उनकी जनसंख्या नियंत्रण संबंधी सोच का समर्थन करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति छोड़कर समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।विधायक ने दावा किया कि देश के कई क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव देखने को मिले हैं और इससे सामाजिक एवं धार्मिक तनाव की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि UCC लागू होने से सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान दायित्व सुनिश्चित होंगे।रामेश्वर शर्मा ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी तथा इस विषय पर देश का बड़ा वर्ग समर्थन में खड़ा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महज कुछ दिनों में अपहरण कांड का खुलासा, जीआरपी उज्जैन ने नाबालिग को सूरत से सकुशल बरामद किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, फरार नाबालिग सहित 6 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद