उज्जैन। यात्रियों की सुरक्षा के प्रति अपनी सतर्कता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए जीआरपी उज्जैन ने नाबालिग बालक के अपहरण के एक मामले का महज कुछ दिनों में सफल खुलासा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जीआरपी की टीम ने गुजरात के सूरत शहर से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के राजसमंद जिले के निवासी विकास खटीक ने थाना जीआरपी उज्जैन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई हैदराबाद एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जीआरपी उज्जैन में अपराध दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।थाना प्रभारी जीआरपी उज्जैन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक जांच का समन्वय करते हुए ट्रेन के वेंडरों, कोच अटेंडरों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। विभिन्न राज्यों की जीआरपी और स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर मिसिंग पोर्टल एवं ई-रक्षक एप के माध्यम से लगातार तलाश की गई।लगातार प्रयासों और सूक्ष्म जांच के परिणामस्वरूप 1 जून 2026 को नाबालिग बालक को सूरत (गुजरात) से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कर 2 जून 2026 को बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने जीआरपी उज्जैन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक बी.एस. कुशवाह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अवधेश तिवारी, आरक्षक आनंद वर्मा एवं आरक्षक विनोद राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।English Hashtags: Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंडिया ब्लॉक किधर? समान नागरिक संहिता पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, कहा- देश में जल्द लागू होगा UCC