इंदौर। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तुकोगंज थाना पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तुकोगंज थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही वाहन चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर 12 दोपहिया वाहन बरामद किए थे, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी के मामले में फरार नाबालिग आरोपी कंचन बाग आम रोड, साउथ तुकोगंज क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने तुकोगंज, परदेशीपुरा, एमआईजी, आजादनगर तथा सांवेर थाना क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूने स्थानों और पार्किंग में खड़े वाहनों का लॉक तोड़कर डायरेक्ट वायर कनेक्शन के जरिए उन्हें चोरी करता था। आरोपी की निशानदेही पर जंजीर वाला चौराहे के पास स्थित एक स्कूल ग्राउंड से छह चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, एक्सेस, पल्सर और हीरो होंडा डीलक्स सहित विभिन्न मॉडल शामिल हैं। पुलिस वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द करने की कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।सराहनीय भूमिका :इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेंद्र चौहान, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह चौहान, सीआई सेल के प्रधान आरक्षक देवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक राजीव यादव तथा आरक्षक राहुल जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समान नागरिक संहिता पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, कहा- देश में जल्द लागू होगा UCC चर्चित अभि तोमर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी को संरक्षण देने वाले पिता और पत्नी गिरफ्तार