नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी।।दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक सुबह करीब 8:50 से 9 बजे के बीच आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां रवाना की गईं। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर, वॉटर बॉवर्स, क्विक रिस्पॉन्स वाहन सहित करीब 10 फायर टेंडर तैनात किए गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि भवन में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। बचाव अभियान के दौरान 35 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग भी लगाई।बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट से हुई और बाद में पूरे भवन में फैल गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।फिलहाल मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, जबकि प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही की भी जांच की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ढीमरखेड़ा जमीन प्रकरण में SIR फाउंडेशन पदाधिकारियों और पटवारी पर FIR की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन डॉ. मोहन यादव ने काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार, ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने