उज्जैन। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान (28) निवासी अडान मोहल्ला, बड़नगर को धार जिले के बदनावर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुनिजा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय ब्रिज के पास एक युवक मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शेरू हुसैन (25) निवासी बड़नगर को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.58 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 3.65 लाख रुपये बताई गई।पूछताछ में शेरू ने बताया था कि उसने यह मादक पदार्थ शाहरुख से प्राप्त किया था। इसके आधार पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहरुख की लगातार तलाश की जा रही थी। 31 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदनावर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में आंधी-तूफान का कहर, कई पेड़ गिरे, होर्डिंग उड़े, बिजली आपूर्ति प्रभावित बशीर बद्र की याद में सजी अदबी महफ़िल, शायरों ने पेश किए शानदार कलाम